DW Samachar – Header
BREAKING

Weather Update: देश भर में भारी बारिश से हाहाकार, कहीं बहे रोड तो कहीं बाढ़ के आसार, देखें अपडेट

Weather Update: देश भर में भारी बारिश से हाहाकार, कहीं बहे रोड तो कहीं बाढ़ के आसार, देखें अपडेट
Heavy Rain Wreaks Havoc Across India Floods, Landslides & Alerts

देशभर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन, उत्तराखंड-यूपी में अलर्ट जारी, बद्रीनाथ-हेमकुंड यात्रा स्थगित।

देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन मौसम रंग बदल रहा है। यहां अब एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने के आसार है तो वहीं गुरुवार से तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
इस दौरान तापमान जहां सामान्य से कम ही रहेगा वहीं बीच-बीच में उमस भरी गर्मी भी रहेगी।

Digital Women Trust

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के समय गरज वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

यूपी में बिजली गिरने की चेतावनी

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हो रही बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी है, लेकिन कई इलाकों में बाढ़ का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। लगातार हो रही वर्षा से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
इस दौरान मेरठ, शामली, सहारनपुर में गरज के साथ बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, मथुरा और आसपास के जिलों में तेज बौछार पड़ने का अनुमान है।

बिहार में मानसून जमकर बरसेगा

बिहार में मानसून के प्रभाव से अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। राज्य में कहीं छिटपुट बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी।

खराब मौसम के कारण बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित

उत्तराखंड में वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से एक बोल्डर के कार पर गिरने से उसमें सवार एक महिला यात्री की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। चमोली में बदरीनाथ हाईवे लगातार भूस्खलन से अवरुद्ध हो रहा है।
मंगलवार को तीन स्थानों पर हाईवे बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चमोली जिला प्रशासन ने 14 अगस्त तक बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की यात्रा स्थगित कर दी है। पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा आज भी सुचारू नहीं हो पाई। केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित है।

उत्तराखंड के इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के उत्तराखंड में अनुसार अगले दो दिन तेज वर्षा कड़ी परीक्षा ले सकती है। बुधवार के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन, सड़कें बाधित

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मूसलधार बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित रहा। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति रही। नदियों, दरियाओं और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। राजौरी के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, पेड़ गिरने के अलावा बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई कच्चे मकान भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। चार जिलों में सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे।

राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिंगस के पास भूस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। सबसे अधिक बारिश रियासी जिले में हुई। वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा गिरा, लेकिन जल्द उसे मार्ग से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, भूस्खलन, मौसम विभाग अलर्ट, मानसून अपडेट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़