DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

ईसीआरकेयू का धनबाद पावर हाउस में गेट मीटिंग

Gate meeting of ECRKU at Dhanbad Power House

हर समस्या का समाधान मिलकर किया है,
आगे भी करेंगे – ईसीआरकेयू

धनबाद:  ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू ने आज संपर्क अभियान के तहत सुबह 9:00 बजे पुराना स्टेशन स्थित पावर हाउस पहुंचे और एक गेट मीटिंग किया यूनियन के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि उपस्थित बक्ता ने रेलकर्मियों ने संबोधित करते हुए कहा कि अब तक रेलकर्मियों के हर सुख दुःख और हर समस्या में ईसीआरकेयू ने साथ दिया है,और आगे भी हम सभी साथ मिलकर हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे । वक्ताओं ने इस बात पर जोर दे कर कहा कि हमलोग एकजुट होकर,गोलबंद होकर ईसीआरकेयू को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि आने वाले दिन में रेल कर्मचारियों के हर समस्याओं का समाधान किया जा सके।
आज का इस गेट मीटिंग मे सोमेन दत्ता,आर के सिंह,एन के खवास,जीतेन्द्र कुमार साव,पंकज पांडेय,परमेश्वर कुमार,टी के साहू, ए के दा,एस के महतो,ज़ाफ़र सिद्धिकी,बी एन चैटर्जी,प्रशांत बनर्जी,विमान मंडल,संतोष कुमार गोंड,अमरजीत यादव,आर के गोप,सुरेंद्र चौहान,दिलीप कुमार,ललन कुमार,पिंटू नंदन,रंजीत यादव, राजकुमार,रंजीत कुमार,शिव जी प्रसाद,सनी,कुंदन कुमार,एस के महतो, मंटु सिन्हा,पुष्पा देवी,रेखा देवी,रानू सिंह,झूमा भट्टचार्जी,अंकुर कुमार,बद्री कुमार,अनिल,निराला,नितेश,संजीव,अमर.रवि शंकर,श्रवण,आदित्य,अनूप,अशरफ,ए के शर्मा और देवा उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News