दिल्ली में भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा। पुराना रेलवे पुल शाम से बंद, बाढ़ का खतरा गहराया।
Flood Threat Looms Over Delhi, Old Railway Bridge Shut

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गाजियाबाद-नोएडा से गुरुग्राम तक जगह-जगह यातायात जाम होने से नागरिकों को काफी परेशानी हुई और हो रही है। बीते कल सोमवार को गुरुग्राम में लोग सात किलोमीटर लंबे जाम से तीन घंटे तक सड़कों में फंसे रहे।
VIDEO | The water level of the Yamuna river rose to 205.80 metres at Delhi's Old Railway Bridge Tuesday morning, crossing the danger mark of 205.33 metres, an official said. The rise poses a threat of flood in low lying areas of the city. Drone visuals from Old Railway Bridge… pic.twitter.com/m4tNoYmIf5
— Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2025
आज हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया इतना पानी
वहीं आज सुबह आठ बजे तक हथिनी कुंड बैराज, दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से इतने लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के हथनी कुंड बैराज पर 176307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो दिल्ली की तरफ आ रहा है। इसके अलावा दिल्ली में यमुना नदी से वजीराबाद बैराज से 69210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसे देखते हुए मंगलवार को वहां लोगों को दफ्तर न जाने, घर से ही काम करने की और स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली के नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार शाम पांच बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश दिया है।
बैराज से सोमवार सुबह पांच बजे से हर घंटे औसतन 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने सोमवार को दिन में दो बार बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पहली चेतावनी सुबह 8 बजे तब जारी की गई। दूसरी चेतावनी एक घंटे बाद सुबह नौ बजे फिर से जारी की गई। इस बार करीब 2.29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंगलवार शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार चला जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर या उससे भी ऊपर जाने की आशंका जताई है। सीएम ने कहा है कि दिल्ली में जितना पानी पहुंचेगा, उसी अनुपात में पानी आगे छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा है कि यमुना बाढ़ क्षेत्र में निश्चित रूप से पानी बढ़ेगा, लेकिन शहर बाढ़ से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
दिल्ली बाढ़, यमुना नदी जलस्तर, हथिनी कुंड बैराज, पुराना रेलवे पुल बंद, दिल्ली बारिश अलर्ट
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













