DW Samachar – Header
BREAKING

देर रात उत्तराखंड आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने इस्तीफा देकर केजरीवाल की उड़ाई नींद, महज एक माह में छोड़ी पार्टी

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करीब 4 महीने पहले जब उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बड़े बुलंद इरादों के साथ मैदान में उतरे थे। सीएम केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कई दौरे किए । विधानसभा चुनाव से पहले 5 बार संडे के दिन केजरीवाल उत्तराखंड में … Read more

IMG-20220614-WA0003
Deepak Bali resigns as Uttarakhand AAP chief
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करीब 4 महीने पहले जब उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बड़े बुलंद इरादों के साथ मैदान में उतरे थे। सीएम केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कई दौरे किए । विधानसभा चुनाव से पहले 5 बार संडे के दिन केजरीवाल उत्तराखंड में आकर कई बड़ी घोषणाओं का एलान कर जाते थे। जैसे मुफ्त बिजली, हर महीने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए दिए जाने, दिल्ली मॉडल, देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाना, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था आदि की घोषणा की थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता पर केजरीवाल के इस लोकलुभावन वादों का कोई असर नहीं हुआ। चुनाव में आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल की गंगोत्री सीट भी बुरी तरह हार गए। पिछले महीने आम आदमी पार्टी से नेताओं का इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया जो सोमवार देर रात तक जारी रहा। पिछले महीने कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी। उनके साथ कई बड़े नेता भी आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए । उसके बाद केजरीवाल ने इस बार काशीपुर विधानसभा चुनाव से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े बिल्डर दीपक बाली को उत्तराखंड में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन एक महीने के अंदर ही सोमवार देर रात दीपक बाली ने भी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। अचानक दीपक बाली ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नींद उड़ा दी।

Uttarakhand AAP Chief Deepak Bali resignations letter

दीपक बाली आज दोपहर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे इस्तीफा देने की वजह

Digital Women Trust

बता दें कि दीपक बाली मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने जा रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक बाली आम आदमी पार्टी से अचानक इस्तीफा देने की वजह भी बताएंगे। हालांकि सोमवार देर रात बाली ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र के माध्यम से अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में स्वयं को असहज महसूस कर रहा हूं और इसी कारण आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद एवं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का कष्ट करें। उत्तराखंड में चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल ‘आप’ की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। वह गंगोत्री विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे, लेकिन भाजपा के सुरेश सिंह चौहान से चुनाव हार गए। ‘आप’ का उत्तराखंड में खाता तक नहीं खुला था। इसके बाद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने प्रदेश यूनिट को भंग कर दिया था और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। अब दीपक बाली ने भी अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दिया है। अगला सियासी कदम क्या होगा अभी तक दीपक बाली ने स्पष्ट नहीं किया है लेकिन सूत्रों के अनुसार उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़