DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: अंबेडकर चौक पर संविधान दिवस का हुआ आयोजन, डॉ. अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

Constitution Day organized at Jehanabad Ambedkar Chowk, tribute paid to Dr. Ambedkar
Constitution Day organized at Jehanabad Ambedkar Chowk, tribute paid to Dr. Ambedkar

जहानाबाद : संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट एससी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद ने किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी, और समाजसेवी उपस्थित रहे। जहां समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने बाबा साहेब के बारे में बताया कि संविधान उनका देश के लिए एक योगदान रहा है।

डॉ. अरविंद ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान, डॉ. अंबेडकर की अद्वितीय दूरदर्शिता और अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए, देशवासियों को संविधान में निहित कर्तव्यों और अधिकारों को समझने और उनका पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए समाज में समानता और सामाजिक न्याय के उनके आदर्शों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा और उसे मजबूत बनाने के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News