DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Cloudburst in J&K: किश्तवाड़ के बाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में फटा बादल, चार लोगों की मौत, 6 घायल, राहत बचाव जारी

Cloudburst in J&K Disaster, Rescue, and Alerts

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, कई मौतें और घायल। राहत-बचाव जारी, मौसम विभाग ने और बारिश की चेतावनी दी है।

Cloudburst in J&K: Disaster, Rescue, and Alerts

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र के घटी गांव और आसपास के दो अन्य स्थानों पर हुई। अचानक आई बाढ़ से घटी गांव का संपर्क टूट गया। हालांकि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह अन्य को घायल अवस्था में बचाया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कठुआ थाना क्षेत्र के बागड़ और चांगडा गांवों और लखनपुर थाना क्षेत्र के दिलवान-हुतली में भी भूस्खलन हुआ, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण अधिकांश जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और उझ नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और लोगों से उनकी सुरक्षा के लिए जलाशयों से दूर रहने का अनुरोध किया गया है। भारी बारिश के कारण ज्यादातर जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और उझ नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और लोगों से उनकी सुरक्षा के लिए जलाशयों से दूर रहने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ श्री शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है।

इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा है, जबकि पुलिस स्टेशन कठुआ प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।3 दिन पहले भी 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चसोटी गांव में बादल फटा था। घटना में 65 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 17-19 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है। 11 जिलों जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह चार बजे के करीब कुल्लू के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारों तरफ मलबा बिखरा है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी और कुल्लू में जगह-जगह बंद हो गई है। मंडी जिला के बागी पराशर में भी फ्लैश फ्लड से नुकसान की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News