
जहानाबाद- जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खुली निजी नर्सिंग होम तथा अस्पताल में आए दिन कुछ न कुछ लापरवाही की बात सामने आती रहती है।
इसी कड़ी में बताया जाता है कि आज शुक्रवार को शाम करीब चार बजे जिले के एनवाॅ निवासी बिक्रा॑त कुमार उर्फ डब्ल्यू सिंह अपने बच्चे शिवा॑श कुमार उम्र करीब 19 माह को इलाज हेतु जिले के एन एच 83 पर स्थित वात्सल्य चाइल्ड एंड नयूर्बोन किलनिक में इलाज कराने आए। डाॅक्टर एन के विमल ने बच्चे को इलाज कर वापस घर लौटा दिया। लेकिन ज्योंहि अस्पताल से कुछ दुर बढ़ा की बच्चा की मौत हो गई।
गुस्साए परिजनों ने वापस अस्पताल बच्चे को लेकर आया तो डॉक्टर ने सदर अस्पताल ले जाने को कहा। वही परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचने पर बच्चे की मौत की खबर प्राप्त होते ही दुबारा जब किलनिक पर पहुंचा तो देखा कि डाॅक्टर किलनिक ब॑द कर फरार हो गया था।
वही मृत बच्चे के पिता बिक्रा॑त कुमार ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों तथा ग्रामीणो ने एन एच 83 को जाम कर डाॅक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े थे,कि जाम स्थल पर पहुंचे पुलिस ने जाम कर रहे परिजनों से भीड़ गया।और नोक झोंक भी किया।
वही घटना की सूचना पाकर एस डी ओ,एस डी पी ओ, यातायात पुलिस उपाधीक्षक तथा नगर थाना अध्यक्ष पहुंच मामले को शांत कराया। तथा दोषी डाॅक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












