DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को दिया रिटर्न गिफ्ट

Chief Minister Nitish Kumar gave return gift to women on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर महिलाएं सिटी सर्विस की बसों में करेंगी निःशुल्क यात्रा

  • 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा परिचालित सभी सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त में यात्रा।
  • सुबह 6 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक मिलेगी यह सुविधा।
  • परिवहन विभाग मंत्री श्रीमती शीला कुमारी के निर्देश के आलोक में पटना शहरी क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर महिलाओं एवं छात्राओं को निः शुल्क यात्रा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
  • परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • महिलाओं को सुविधा प्रदान करने हेतु सभी बसों में पूर्व से ही 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं।
    …………………………………….

परिवहन विभाग रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को महिलाओं को एक सौगात देने जा रहा है। इस दिन महिलाएं एवं छात्राएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बस में सफर करने के लिए उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सुबह 6 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक मिलेगी यह सुविधा

रक्षाबंधन के दिन पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं व छात्राओं को फ्री बस की सुविधा सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मिलेगी।

नगर बस सेवाओं के इन मार्गों पर फ्री बस सेवा

बिहार राजपथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 111A, 222, 444, 555, 666, 888, 888A 100, 200, 999 एवं पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकती हैं।

राजधानी में 135 सिटी सर्विस की बसों का किया जा रहा परिचालन

परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।

महिलाओं के बीच लोकप्रिय है सिटी बस सेवा

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अभय झा ने बताया कि 2018 से पटना शहर के विभिन्न मार्गों पर बिहार राजपथ परिवहन निगम के द्वारा सिटी बस सेवा का परिचालन किया जा रहा है। सिटी बसों का उपयोग महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में किया जाता है और महिलाओं के बीच सिटी बस सेवा काफी लोकप्रिय है।

65% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किये गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News