
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अगले महीने 5 सितंबर को होने वाले उत्तराखंड के बागेश्वर (Bageshwar) विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बागेश्वर (Bageshwar) से भाजपा विधायक रहे स्वर्गीय चंदन दास की पत्नी पार्वती दास को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भी बागेश्वर (Bageshwar) से बसंत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुछ दिनों पहले बसंत कुमार ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने घोषणा की।

बता दें कि बागेश्वर (Bageshwar) विधानसभा सीट कई सालों से सुरक्षित सीट है। इस सीट पर चंदनराम दास का अच्छा दबदबा माना जाता है। इस सीट से वो लगातार 4 बार विधायक रहे हैं। 2022 में चंदनराम दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत दास को 12141 मतों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में चंदनराम दास को 32211 मत जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत दास को 20017 मत मिले। चंदनराम दास 2007 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े: Happy Birthday Sridevi: गूगल ने विशेष डूडल बना सुपरस्टार श्रीदेवी की 60वीं जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव (Bageshwar by-election)में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। पहले ही शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं।
वहीं यूपी के घोसी (Ghosi) सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। घोसी (Ghosi) सीट सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। अब बीजेपी ने उन्हीं को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। केरल से पुथुपल्ली से लिजिनलाल को उतारा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












