
कल मोदी सरकार के द्वारा पेश किया गया सातवां बजट सिर्फ सहयोगी को खुश करने के लिए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बजट पर प्रतिकृया देते हुए कहा की वित मंत्री ने जो बजट लोक सभा पेश किया वो किसान महिला मध्यमवर्ग एबं युवा विरोधी है। उन्होने कहा देश के लोग को बजट से बहुत आशा थी लेकिन केन्द्र सरकार ने सिर्फ झुन्झुना थमा दिया।
इस बजट से नही तो किसान की समस्या दुर होगी नही तो महगाई पे लगाम लगेगी नही तो युवा को रोजगार मिलेगा। ये बजट सिर्फ कारपोरेट को खुश करने के लिए लाया गया है, जिसका कांग्रेस पार्टी निंदा करता है।
शर्मा ने कहा की आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या महगाई और बेरोजगारी है लेकिन सरकार अपने कारपोरट मित्र एवं सहयोगीयो को खुश करने में लगा हुया है। उन्होने कहा की इस बजट में बेरोजगारी कृषि शिक्षा स्वास्थ्य रेल में आधारभूत संरचना के बारे में कोई ठोस नीति नही दिखती यह बजट पुरी तरह गरीब विरोधी और कारपोरट जगत के पक्ष में है। इस बजट में केन्द्र सरकार ने अपने एक भी वादे पुरा नही किए।इस बजट को निंदा करने वालो में उपेन्द्र कुशवाहा, रामजी, प्रसाद वीरेंद्र शर्मा, रामविणय कुमार, कमरान हुसैन, आविद मजीद, इराकी जियाउदिन, अंसारी आयुव, मलीक गायत्री देवी, प्रियरंजन कुमार, गौरिशंकर यादव, कमलेश कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, कमलेश शर्मा संजय कुमार रंजीत सिंह हरेराम शर्मा अशोक कुमार अवध शर्मा इत्यादी लोग थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












