DW Samachar – Header
BREAKING

Bollywood: TV actor Tunisha Sharma dies by suicide

Bollywood: TV actor Tunisha Sharma dies by suicide
Bollywood: TV actor Tunisha Sharma dies by suicide

बॉलीवुड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर की सुसाइड, कई फिल्मों और सीरियल में किया अभिनय

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने मुंबई से सटे नायगांव में टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंसी लगाए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये घटना सीरियल अलीबाबा के सेट की है। शनिवार को तुनिषा अपने को-स्टार शीजान के मेकअप रूम पहुंचीं। जबकि शीजान शूटिंग को लेकर बिजी थे। शीजान का कहना है कि जब वे अपने शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंचे तो अंदर से गेट बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर तुनिषा को बेसुध हालत में पाया। बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनीषा आत्महत्या के पहले तक नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे। बता दें कि तुनिषा शर्मा ने छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग के करियर में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल और फिल्म में काम किया था। 20 साल की तुनीषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं। तुनिषा कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी तुनीषा बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। उनके अचानक सुसाइड करने की खबर से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। गौरतलब है कि शो के सेट पर मेकअप रूम में तुनिषा ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली। वहीं तुनिषा शर्मा के निधन पर उनके फैंस अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कमेंट के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़