शनि, मार्च 28, 2026

Bihar: लालू परिवार में खुशी की लहर, दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव, शेयर की बेटे की तस्वीर…

Bihar: Wave of happiness in Lalu family as Tejashwi became father for the second time, shared son's picture…

एक ओर जहां यादव परिवार विवादों में घिरा है वहीं दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो के घर बड़ी खुशखबरी आई है। सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दूसरी बार दादा बने हैं तो वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर जारी टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशी आई है।

इस बात की जानकारी मंगलवार (27 मई, 2025) को एक्स पर तेजस्वी यादव ने दी है। तेजस्वी यादव ने बेटे की तस्वीर एक्स पर शेयर की है।

‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ…’

बेटे की तस्वीर शेयर करने के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!” तेजस्वी यादव की ओर से यह खुशखबरी देने के बाद लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस मौके पर खुशी जताई है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को फिर से माता-पिता बनने और लालू-राबड़ी को फिर से दादा-दादी बनने पर बधाई दी है। इसके साथ साथ रोहिणी ने तेजस्वी यादव की बड़ी बेटी कात्यायनी को भी बधाई दी है कि उसका छोटा भाई आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद….

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading