DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar News: बिहार रेलवे में अजीब घटना, ड्यूटी खत्म होते ही ड्राइवर-गार्ड ने ट्रेन को जंजीर से बांधा

Tatkal Ticket New Rules: What Will Change from July 15?

ड्यूटी खत्म होते ही ट्रेन को पटरी पर छोड़कर चले गए चालक और गार्ड

बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया जब ड्यूटी पूरी होने के बाद ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने उसे पटरी पर जंजीर से बांध दिया और चले गए। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर लगाना पड़ा।

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही मालगाड़ी

यह घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन की है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को एक मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंची। आठ घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद ड्राइवर और गार्ड ने ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ा किया और रवाना हो गए। ट्रेन को सुरक्षित रखने के लिए पहियों में ओट लगाकर और पटरी से जंजीर बांधकर छोड़ दिया गया।

सुरक्षा कारणों से लगाया गया जंजीर

शनिवार शाम करीब 4 बजे यह मालगाड़ी बाढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आने के बाद, ट्रेन को खड़ा कर ड्राइवर और गार्ड वहां से चले गए। जब रेलवे कर्मियों से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को जंजीर से बांधा गया था।

अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव

मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आने वाली अन्य ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला गया और उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन अब इस घटना की जांच में जुटा है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News