नवादा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवादा नगर परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सागर इंडिया के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पिछले एक महीने से नाटक की टीम शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही है। नाटक के माध्यम से आम लोगों को कचरा प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
नाटक में यह दिखाया जा रहा है कि किस तरह घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर उसका सही प्रबंधन किया जा सकता है। गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को भी लोगों को समझाया जा रहा है। यदि घरों में ही महिलाएं और बच्चे गीले और सूखे कचरे को अलग कर दें, तो नगर परिषद और स्वच्छता कर्मियों के लिए कचरा प्रबंधन काफी आसान हो जाता है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह भी दिखाया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा दी गई कचरा रखने की बाल्टी का कई लोग सही उपयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उसमें आटा, चावल या पानी रखने लगे हैं। कलाकार हास्य और मनोरंजन के जरिए लोगों को सही तरीके से कचरा प्रबंधन करने की सीख दे रहे हैं।
इस नाटक के लेखक और निर्देशक स्वयं सागर इंडिया हैं। नाटक में अनुराधा पंडित, सुहानी कुमारी, अमित कुमार, अनुप्रिया, विकास कुमार और प्रवीण कुमार अपने अभिनय के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
नवादा नगर परिषद के टैगलाइन “स्वच्छ नवादा, सुंदर नवादा” के तहत इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नाटक के अंत में दर्शकों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया जाता है, ताकि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नवादा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दे सके।
Bihar News: Street plays are being used to promote cleanliness, with brand ambassador Sagar India leading the awareness campaign.
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













