DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: भागवत कथा के बीच प्रेमी युगल का प्रेम प्रसंग, ग्रामीणों ने कर दिया बड़ा फैसला (Video)

Bihar News: भागवत कथा के बीच प्रेमी युगल का प्रेम प्रसंग, ग्रामीणों ने कर दिया बड़ा फैसला (Video)
Lovers Caught at Bhagwat Katha, Villagers Force Them into Marriage – Story Goes Viral
Lovers Caught at Bhagwat Katha, Villagers Force Them into Marriage – Story Goes Viral
Lovers Caught at Bhagwat Katha, Villagers Force Them into Marriage – Story Goes Viral

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, मंदिर में बनी जोड़ी

बांका जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भागवत कथा के दौरान एक प्रेमी जोड़ा मिलने पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों की नजर पड़ते ही मामला पलट गया। ग्रामीणों ने न सिर्फ दोनों को पकड़ लिया, बल्कि उन्हें शादी के बंधन में भी बांध दिया। इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Digital Women Trust

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, मंदिर में हुई शादी

बांका जिले के टाउन थाना क्षेत्र के सलैया गांव की रहने वाली 23 वर्षीय किरण कुमारी की मुलाकात फुलीडूमर के 24 वर्षीय श्रवण कुमार से इंस्टाग्राम पर हुई। पहले दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो किया, फिर चैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने मिलने का फैसला किया। किरण ने भागवत कथा के दौरान श्रवण को अपने गांव बुलाया।

ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में करवाई शादी

श्रवण जैसे ही अपनी प्रेमिका किरण से मिलने गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला पूरे गांव में फैल गया और पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। बाद में जब दोनों परिवारों की सहमति बनी, तो बांका शहर के तारा मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

6 महीने पहले हुई थी पहली मुलाकात

बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात 6 महीने पहले एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया के जरिए लगातार संपर्क में रहे। किरण के भाई ने भी इस बात की पुष्टि की कि परिवार की सहमति से शादी संपन्न हुई है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़