DW Samachar – Header
BREAKING

अब दिल्ली से भुवनेश्वर तक का सफर और होगा आसान, केंद्र सरकार ने दिया राज्य को नए ट्रेन का तोहफा

केंद्र सरकार ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली जाने वालों को ट्रेन का एक नया तोहफा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शाम नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज विभिन्न रेलवे सेक्शन का निरीक्षण करने के साथ ही कई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। भुवनेश्वर-नई … Read more

Indian Railways to Run 20 Pairs of Special Trains in Bihar
Indian Railways to Run 20 Pairs of Special Trains in Bihar
Ashwini Vaishnaw to inaugurate new train services in Odisha today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्र सरकार ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली जाने वालों को ट्रेन का एक नया तोहफा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शाम नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज विभिन्न रेलवे सेक्शन का निरीक्षण करने के साथ ही कई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे।

भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस की होगी शुरुआत:

Digital Women Trust

बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ओडिशा दौरे के दौरान खुर्दा रोड-बलांगीर परियोजना का निरीक्षण करेंगे और नौगांव रोड स्टेशन पर महिपुर-नौगांव रोड रेलवे सेक्शन की शुरुआत करेंगे। वहीं नुआगांव रोड स्टेशन से नुआगांव रोड तक 08429/08430 भुवनेश्वर-महिपुर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही सेवा एक्सप्रेस के बोलागढ़ पीएच पर स्टॉपेज की घोषणा करेंगे। ओडिशा में खुर्दा रोड न्यू स्टेशन भवन का आज शाम रेल मंत्री उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही रेलमंत्री भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में खुर्दा रोड स्टेशन से एलएचबी सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान रेल मंत्री के साथ-साथ यहां केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। वहीं नौगांव रोड स्टेशन पर लोकसभा सांसद अच्युतानंद सामंत, विधायक राजेंद्र कुमार साहू और रमेश चंद्र बेहरा भी शामिल होंगे।

अन्य सुविधाओं की भी करेंगे शुरुआत:
इन सबके अलावा आज देर शाम रेल मंत्री पुरी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे और रथ यात्रा के लिए विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। जिसमें रथ यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन, 15000 तीर्थयात्रियों के लिए कवर्ड शेल्टर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, मोबाइल टिकटिंग की सुविधा, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बैटरी से चलने वाली गाड़ी की सुविधा को शामिल किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़