DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मानस इंटरनेशनल के अंशुमन राज कमांडेंट के लिए चयनित, नवमी रैंक लाकर जहानाबाद का नाम किया रौशन

Anshuman Raj of Manas International secured 9th rank in CAPF, brought laurels for Jehanabad

अंशुमन राज जिले के छात्रों के प्रेरणा स्रोत है- डॉक्टर अरुण


संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2023 में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के पूर्ववर्ती छात्र अंशुमन राज नवमी रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल किए हैं। इनके पिता राम विनय शर्मा जो पेशे से शिक्षक हैं तथा माता सीमा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है एवं उनके दादाजी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शर्मा हाटी हाई स्कूल के शिक्षक थे। वह काको प्रखंड के नोनही ग्राम निवासी हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में अंशुमन राज क्रमांक संख्या 1202187 ने AIR नवमी रैंक प्राप्त किया है। इनकी सफलता से जिलेवासियों का गौरव एवम सम्मान बढ़ा है।

Anshuman Raj of Manas International secured 9th rank in CAPF, brought laurels for Jehanabad

इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि अंशुमन राज शुरुआती कक्षा से ही मेहनती एवं कुशाग्र बुद्धि के थे। अंशुमन की 12वीं की शिक्षा मानस इंटरनेशनल से ही हुई थी। इनका लक्ष्य था संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होकर के एक बड़े अधिकारी बनना जिसे अंशुमन राज ने साबित कर दिखाया। प्रदेश एवं जिले के विद्यार्थियों को इनके मेहनत एवं धैर्य से सीख कर प्रेरणा लेने की जरूरत है। सफलता का मुख्य कारण इनके माता पिता का सहयोग स्कूल के शिक्षकों का बराबर मिलता रहता था।इस अवसर पर उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि देश के छात्राओं को सपना अवश्य देखना चाहिए। बैगर सपना का सफलता हासिल नहीं किया जा सकता है। जिसका उदाहरण मानस इंटरनेशनल के पूर्ववर्ती छात्र अंशुमन राज है। हम इनके सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हैं और भविष्य में इससे भी अच्छा करने की शुभकामना देते हैं।
वहीं प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र अंशुमन राज के उपलब्धि के लिए के अंशुमन के साथ साथ इनके पिता को भी बधाई देते हैं।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News