DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिजली कर॑ट लगने से घायल हुई आंगनवाड़ी केन्द्र की सेविका, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Anganwadi center maid injured due to electric shock, undergoing treatment in Sadar Hospital

जहानाबाद : आज बृहस्पतिवार की सुबह आंगनवाड़ी सेविका, के॑द्र खोल सफाई करने लगी,इसी बीच बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। गनीमत रहा कि बच्चे शोर मचाया, तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए, और सेविका को किसी तरह बचाकर तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है।

बताया जाता है कि जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारी मठिया निवासी आंगनवाड़ी सेविका कुमकुम देवी प्रतिदिन की भांति आज वृस्पतिवार को सुबह आंगनवाड़ी केन्द्र खोल सफाई कर रही थी कि इसी बीच बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से,बेहोश हो गई।

इसी बीच वहां उपस्थित बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए, और तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया।

घायल आ॑गनवाड़ी सेविका के पुत्र घनश्याम सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र में कही बिजली के तार लिक होने के फलस्वरूप बिजली के कर॑ट की चपेट में आ गया।जिसे सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया है। फिलहाल मेरी मां खतरे से बाहर बताया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News