DW Samachar – Header
BREAKING

टाटा, महिंद्रा, हुंडई के बाद मारुति ने भी अपनी गाड़ियों की घटाई कीमतें, कंपनी ने 1.30 लाख तक कम किए दाम, जानिए कौन सी कार में कितना होगा फायदा

टाटा, महिंद्रा, हुंडई के बाद मारुति ने भी अपनी गाड़ियों की घटाई कीमतें, कंपनी ने 1.30 लाख तक कम किए दाम, जानिए कौन सी कार में कितना होगा फायदा
Alto, Fronx, Brezza & more to get cheaper as Marut

तीन दिन बाद बाजार में हलचल शुरू होने वाली है। 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इसी दिन से जीएसटी कटौती का भी असर बाजारों पर दिखाई देगा। कार कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमत कम कर दी है।

जीएसटी काउंसिल द्वारा टैक्स स्लैब में बदलाव के बाद ऑटो सेक्टर में गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 18 सितंबर को अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों के दाम घटाने का एलान किया। कंपनी ने बताया कि वैनगरआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमतें 1.30 लाख रुपए तक कम होंगी। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू की जाएंगी।

Digital Women Trust

मारुति की छोटी कारों ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इग्निस पर जीएसटी में 11% की कटौती का सीधा फायदा मिलेगा। वहीं अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा जैसी 4 मीटर से लंबी कारों पर केवल 5% छूट दी जाएगी। कंपनी का यह फैसला जीएसटी काउंसिल की 3 सितंबर की बैठक के बाद आया है, जिसमें छोटी कारों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% करने का निर्णय लिया गया था। वहीं बड़ी कारों और एसयूवी पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। मारुति के साथ-साथ टाटा, महिंद्रा, हुंडई, किआ, होंडा, स्कोडा, सिट्रोएन, जीप, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और लैंड रोवर जैसी कंपनियां भी पहले ही कीमतें घटा चुकी हैं। कटौती का लाभ अलग-अलग वैरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से ग्राहकों तक पहुंचेगा। इस बीच, सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5% जीएसटी स्लैब बरकरार रखा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने साफ किया है कि वे इस राहत का पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी।

जीएसटी कटौती के बाद मारुति सुजुकी कारों की नई कीमतें इस प्रकार होंगी:

एस-प्रेसो – ₹1.29 लाख सस्ती, अब शुरू ₹3.50 लाख से

ऑल्टो K10 – ₹1.07 लाख सस्ती, अब शुरू ₹3.70 लाख से

सेलेरियो – ₹94 हजार सस्ती, अब शुरू ₹4.70 लाख से

वैगनआर – ₹80 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5 लाख से

इग्निस – ₹71 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.35 लाख से

स्विफ्ट – ₹85 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.79 लाख से

बलेनो – ₹86 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.99 लाख से

डिज़ायर – ₹88 हजार सस्ती, अब शुरू ₹6.26 लाख से

फ्रॉन्क्स – ₹1.12 लाख सस्ती, अब शुरू ₹6.85 लाख से

ब्रेज़ा – ₹1.13 लाख सस्ती, अब शुरू ₹8.26 लाख से

ग्रैंड विटारा – ₹1.07 लाख सस्ती, अब शुरू ₹10.77 लाख से

जिम्नी – ₹52 हजार सस्ती, अब शुरू ₹12.32 लाख से

अर्टिगा – ₹46 हजार सस्ती, अब शुरू ₹8.80 लाख से

एक्सएल6 – ₹52 हजार सस्ती, अब शुरू ₹11.52 लाख से

इन्विक्टो – ₹62 हजार सस्ती, अब शुरू ₹24.97 लाख से

ईको – ₹68 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.18 लाख से

सुपर कैरी – ₹52 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.06 लाख से

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़