DW Samachar – Header
BREAKING

ऑपरेशन लोटस की जांच सीबीआई से हो, इस मांग को लेकर आप विधायक सीबीआई ऑफिस के बाहर धरना देने बैठ गए हैं

भाजपा ने खुद ही अपने ऊपर सीबीआई जांच की मांग कर दी है दिल्ली की शराब नीति ने आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों की नीति बिगाड़ दी है। भाजपा आबकारी नीति और सरकारी स्कूलों में बने कमरे के पीछे घोटाला होने का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा रही है जबकि आम आदमी पार्टी … Read more

AAP_protest_1200x768

भाजपा ने खुद ही अपने ऊपर सीबीआई जांच की मांग कर दी है

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली की शराब नीति ने आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों की नीति बिगाड़ दी है। भाजपा आबकारी नीति और सरकारी स्कूलों में बने कमरे के पीछे घोटाला होने का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा रही है जबकि आम आदमी पार्टी ने कहा दिया है कि ऑपरेशन लोटस दिल्ली में करने की कोशिश की गई है लेकिन हमने इसे फेल कर दिया है इसलिए अब इसकी जांच सीबीआई से हो।

इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक सीबीआई ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक और प्रवक्ता आतिशी ने कहा था कि आज AAP विधायकों का प्रतिनिधिमंडल CBI से मिलने जाएगा और देशव्यापी विधायकों की खरीद फ़रोख़्त की जांच की मांग करेगा। AAP विधायक आतिशी ने कहा कि अभी तक समय नहीं मिला है जबकि हमने मांगा हुआ है, उन्होंने कहा कि अगर समय नहीं दिया तो 3 बजे 10 विधायकों का प्रतिनिधिमंडल सीबीआई जाएगा।

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरा देश अगस्त के महीने आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। हम 75 साल में गर्व कर रहे हैं कि हमारे देश में लोकतंत्र कायम है, लेकिन भारत के लोकतंत्र को रूलिंग पार्टी बीजेपी से खतरा हो रहा है। बीजेपी जब किसी राज्य में चुनाव हार जाती है तो वहां बीजेपी का ऑपेरशन शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अबतक 277 विधायक ऑपेरशन लोटस खरीद चुकी है। विधायकों की गिनती करें तो बीजेपी ने 6300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

हालांकि आज दिल्ली की राजनीति में एक अलग ही उलटफेर देखने को मिला। केजरीवाल और सिसोदिया द्वारा भाजपा पर लगाये गए विधायकों की खरीद फरोख्त की बात पर खुद भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह और रमेश बिधूड़ी ने उपराज्यपाल से पत्र लिख मांग की है कि वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा बीजेपी पर उनके विधायकों की खरीद फरोख्त के लगाए गए आरोपों की जांच कराएं। मतलब ये की भाजपा ने खुद ही अपने ऊपर जांच कराने की बात कर दिया।


भाजपा का दावा है कि केजरीवाल और सिसोदिया जो आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है। यह सब सिर्फ आबकारी नीति और स्कूलों के कमरे बनवाने में किये गए भ्रष्टाचार को छिपाने का हथकंडा है। भाजपा सांसदों ने साथ ही कहा कि अगर इसमें कोई दोषी नहीं पाया गया तो केजरीवाल आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सिसोदिया को अपने पद से तुंरत बर्खास्त करेंगे क्योंकि उसके पुख़्ते सबूत हमने दिखाए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़