DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय में एक महिला अपने दो बच्चियों के साथ जीवन बिताने को मजबूर

जहानाबाद: जिले के रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय में करीब चार पांच दिनों से एक महिला अपने दो बच्चियों के साथ जीवन बिताने को मजबूर हो गईं हैं। महिला ने जानकारी देते हुए स्वयं बताई कि मैं पिछले चार पांच दिनों से रेलवे प्रतिक्षालय में जीवन बिताने को मजबूर हूं। उसने बताई कि मैं अरवल जिले के प्रसादी इ॑ग्लिश की रहने वाली हूं। मेरे पति जितेंद्र मिस्री है, तथा मुझे ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट कर घर से बाहर कर दिया है।

महिला जानकारी के अभाव या जागरुकता नही होने के फलस्वरूप न्याय के लिए न कोर्ट जा सकती है और न पुलिस प्रशासन के पास। वैसे में महिला अपने दो बच्चियों के साथ रेलवे स्टेशन पर रहना सुरक्षा के दृष्टिकोण सही नहीं प्रतित होता है। रेलवे पुलिस को उस महिला के प्रति स॑ज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News