DW Samachar – Header
BREAKING

सुप्रीम कोर्ट ने 2 जजों जस्टिस अरविंद कुमार और राजेश बिंदल की नियुक्ति के लिए केंद्र को भेजी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट ने 2 जजों जस्टिस अरविंद कुमार और राजेश बिंदल की नियुक्ति के लिए केंद्र को भेजी सिफारिश
Supreme Court Collegium recommends elevation of Justices Rajesh Bindal and Arvind Kumar as Supreme Court judges
Supreme Court Collegium recommends elevation of Justices Rajesh Bindal and Arvind Kumar as Supreme Court judges
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सर्वोच्च अदालत कोलोजियम ने मंगलवार को दो जजों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम के सभी 6 सदस्यों में जस्टिस बिंदल के नाम आम सहमति थी। वहीं जस्टिस अरविंद कुमार के नाम पर कॉलेजियम के जस्टिस केएम जोसेफ सहमत नहीं थे। गौरतलब है कि जजों की नियुक्ति के मसले को लेकर केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव की स्थिति है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कानून मंत्रालय को एक नोट लिखकर भेजा है। इसमें जजों की नियुक्ति पर केंद्र को आगाह किया गया है। इस नोट में याद दिलाया गया है कि जज नियुक्त करने के लिए अगर कॉलेजियम नाम की सिफारिश दोहराता है तो सरकार को मंजूरी देनी ही होगी। दूसरी ओर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायाधीशों के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों को लेकर सरकार की आपत्तियों को सार्वजनिक करने पर सख्‍त ऐतराज जताया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़