DW Samachar – Header
BREAKING

समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को मिली जिम्मेदारी, अखिलेश यादव ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में आख़िरकार नई जिम्मेदारी मिल ही गई है।अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से रविवार की गई पार्टी पदाधिकारियों की सूची में … Read more

Shivpal Yadav named general secretary in SP’s new executive
Shivpal Yadav named general secretary in SP’s new executive
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में आख़िरकार नई जिम्मेदारी मिल ही गई है।
अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से रविवार की गई पार्टी पदाधिकारियों की सूची में शिवपाल यादव का भी नाम है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। शिवपाल यादव के अलावा आजम खान और रामचरितमानस विवाद में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि रामचरितमानस विवाद में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव की मौन स्वीकृत मिल गई है।

Digital Women Trust

इन्हें भी बनाया गया राष्ट्रीय महासचिव

समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा 11 अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इस लिस्ट में रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज,रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा, रामचल राजभर, जे एंटोनी, हरेंद्र मलिक और नीरज चौधरी को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़