DW Samachar – Header
BREAKING

चमत्कारिक शक्तियों का दावा करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री देवभूमि पहुंचे, आचार्य बालकृष्ण के साथ लाइव वीडियो भी किया पोस्ट

अपनी चमत्कारी शक्तियों का दावा करने वाले मध्यप्रदेश बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश भर में चर्चा में बने हुए हैं। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का जोर-शोर से वकालत करने वाले धीरेंद्र शास्त्री हिंदू संगठनों में भी तेजी के साथ लोकप्रिय होते जा रहे हैं। शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड के हरिद्वार … Read more

Bageshwar Dham Controversy
Bageshwar Dham Controversy
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अपनी चमत्कारी शक्तियों का दावा करने वाले मध्यप्रदेश बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश भर में चर्चा में बने हुए हैं। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का जोर-शोर से वकालत करने वाले धीरेंद्र शास्त्री हिंदू संगठनों में भी तेजी के साथ लोकप्रिय होते जा रहे हैं। शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ पोखरी स्थित पतंजलि वैलनेस सेंटर से लाइव वीडियो भी पोस्ट कर अपने विरोधियों को जवाब दिया।

शास्त्री शुक्रवार पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। शाम को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हरिद्वार स्थित कनखल आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। बागेश्वर धाम में 13 फरवरी से 19 फरवरी तक होने वाले महायज्ञ के लिए प्रमुख धर्माचार्य संत महंत को आमंत्रित करने के उद्देश्य वह उत्तराखंड हरिद्वार आए थे। उन्होंने योग और आयुर्वेद के संवर्धन में योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि योगपीठ के कार्यों की सराहना भी की। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार दिन भर उनके साथ रहे और उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

Digital Women Trust

बता दें कि मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी चमत्कारी शक्तियों से देश भर में चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथा सुनाने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री अचानक सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में प्रशंसक भी उनके साथ जुड़ गए हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री की चमत्कारी शक्तियों का बहस का दौर भी शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। हालांकि कई दिनों से उन्हें कई कट्टरपंथियों के द्वारा आलोचना और धमकी भी मिली। इसे देखते हुए अब उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है। अब कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जहां जाएंगे उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी नाम लिए बिना बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उत्तराखंड के जोशीमठ जाकर चमत्कार से दरारें भरने की चुनौती दी थी। उन्होंने ये कहा था कि मैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नहीं जानता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि हमने उन सभी बाबाओं को चमत्कार दिखाने की चुनौती दी है जो चमत्कार के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़