DW Samachar – Header
BREAKING

Char Dham Yatra 2023: Sacred portals of Badrinath to open on April 27

बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, शुभ मुहूर्त में इस तारीख को खोले जाएंगे उत्तराखंड स्थित चार धामों में से बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित कर दी गई है। बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल की सुबह 7.10 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले गाड़ू घड़ा … Read more

Badrinath Dham Donation Allegations: CCTV Probe Ordered

बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, शुभ मुहूर्त में इस तारीख को खोले जाएंगे

CharDham
Chardham 2023: Sacred portals of Badrinath to open on April 27
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड स्थित चार धामों में से बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित कर दी गई है। बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल की सुबह 7.10 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले गाड़ू घड़ा तेल कलश की यात्रा 12 अप्रैल से शुरू होगी। टिहरी में नरेंद्रनगर के राजमहल में धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 18 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित होगी। गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में है। इसके कपाट बीते साल शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे।

बता दें कि बद्रीनाथ समेत चारों धामों के कपाट सर्दियों के मौसम में भीषण ठंड होने की वजह से अक्टूबर-नवंबर में हर साल बंद कर दिए जाते हैं, जिन्हें अगले साल अप्रैल-मई में फिर खोल दिया जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक नर-नारायण ने बद्री नामक वन में तप की थी। यही उनकी तपस्या स्थली है। महाभारत काल में नर-नारायण ने श्रीकृष्ण और अर्जुन के रूप में अवतार लिया था। यहां श्री योगध्यान बद्री, श्री भविष्य बद्री, श्री वृद्ध बद्री, श्री आदि बद्री इन सभी रूपों में भगवान बद्रीनाथ यहां निवास करते हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़