DW Samachar – Header
BREAKING

गुलाबी नगरी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश आज बंधेंगे विवाह के बंधन में, पार्टी के कई नेता होंगे शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश की शादी आज जयपुर में होने जा रही है। हरीश का विवाह होटल व्यवसायी रमाकांत शर्मा की पुत्री रिद्धि से होने जा रही है। आज शाम जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश की शादी जयपुर के राज महल पैलेस में रिद्धि से … Read more

BJP leader JP Nadda's son to tie knot in Jaipur
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश की शादी आज जयपुर में होने जा रही है। हरीश का विवाह होटल व्यवसायी रमाकांत शर्मा की पुत्री रिद्धि से होने जा रही है। आज शाम जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश की शादी जयपुर के राज महल पैलेस में रिद्धि से होगी । शाम पौने सात बजे से बारात का स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। रात आठ बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा। देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी रहेगी।


इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई सांसद-विधायक, सीनियर राजनेता इसमें शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं के अलावा कई वीवीआईपी अतिथि शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। जेपी नड्डा की बेटी की शादी को लेकर जयपुर और उनके हिमाचल स्थित बिलासपुर में खुशियों का माहौल है। ‌कल 26 जनवरी को जयपुर में उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ विदाई लेगा।

Digital Women Trust

27 जनवरी को नड्डा का परिवार अपने घर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेगा, जहां वधू प्रवेश होगा। 28 जनवरी को बिलासपुर में शादी की धाम रखी गई है। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में भी शादी के बाद आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा नेता शामिल होंगे। बता दें कि नड्डा के बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी भी राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले एक कारोबारी की बेटी प्राची से हुई है। साल 2020 में पुष्कर में यह शादी हुई थी। जेपी नड्डा के बड़े बेटे गिरीश की पत्नी का नाम प्राची है। ये शादी पुष्कर के गुलाब बाग बैलेस में हुई थी। बताया जा रहा है कि इस समारोह के बाद नई दिल्ली में भी एक रिसेप्शन कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और प्रमुख शख्सियतें शामिल होंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़