DW Samachar – Header
BREAKING

बृजभूषण सिंह यूपी में सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे, अधिकारी स्वागत करने में लगे रहे

भारतीय पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जलवा आज उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया। यूपी के गोंडा में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में दिखाई दिए। शनिवार को बृजभूषण सिंह ने गोंडा के … Read more

IMG-20230121-WA0010
Brij Bhushan Chief Guest at National Event
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जलवा आज उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया। यूपी के गोंडा में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में दिखाई दिए। शनिवार को बृजभूषण सिंह ने गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में शुरू हुए सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मंच पर ले जाने से पहले अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और माल्यार्पण भी किया। बृजभूषण वहां चल रहे मैचों को देखते हुए नजर आए। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न व डराने-धमकाने के आरोप हैं उन्‍हें जांच समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने तक पद छोड़ने के लिए कहा गया है, मगर इसके बावजूद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा संसद आज पूरे रुतबे के साथ गोंडा पहुंचे। बता दें कि पहलवानों के यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह जांच समाप्त होने तक भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख के पद से हट जाएंगे और उस समिति के साथ सहयोग करेंगे जो महासंघ के पूरे दिन के कामकाज को देखेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच समिति चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर जब यह बात कह रहे थे तो वहां पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया और अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़