DW Samachar – Header
BREAKING

यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव … Read more

Ukraine-Helicopter-Crash
Ukrainian interior minister, his deputy, and another official among 16 killed as helicopter crashes near nursery in Kyiv
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत की सूचना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है। फिल्हाल अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाया है। यूक्रेन की नेशनल पुलिस के मुखिया इगोर क्लिमेंको ने कहा है कि अभी तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं।

Digital Women Trust
Ukraine Helicopter crash video


बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़