DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 18 जनवरी 2023

Digital Women Trust

दिन – बुधवार

मेष राशि : आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में आनंद का अनुभव करेंगे। कामकाज के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और आपकी मेहनत से काम की प्रोडक्टिविटी साफ नजर आएगी। सरकारी कार्य पूरे हो जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान सुखी रहेगी और प्यार के मामले में भी काफी लकी रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को भी समय देना जरूरी रहेगा, नहीं तो तनाव बढ़ने की आशंका है।

वृषभ राशि : दिन अनुकूल रहने वाला है। सुबह से कार्यों को लेकर ऊर्जावान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में तेज बुद्धि का लाभ मिलेगा। पुराने शौक को आगे बढ़ाएंगे और इससे आमदनी भी होती जाएगी। परिवार में छोटे सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ वालों को रिश्तों में अच्छे परिणाम मिलेंगे और पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि : दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और घर में बने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। खाने-पीने और व्यायाम न करने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ जाने की वजह से घरेलू जीवन में तनाव रह सकता है।

कर्क राशि : आज अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ वालों के रिश्तों में मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन में काफी दिनों बाद तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप जीवनसाथी के और करीब आएंगे। पढ़ाई के सिलसिले में छात्रों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है लेकिन मेहतन से ही इसका फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में प्रतिभा आपके काम आएगी और उसी प्रतिभा से काम को आगे ले जाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आप हावी रहेंगे और उन पर जीत हासिल करते रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि : साहस आज मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रयासों के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। हालांकि आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कामकाज में रुकावट आने की वजह से मानसिक रूप से तनाव में भी रहेंगे और शारीरिक रूप से थकान भी महसूस हो सकती है। लव लाइफ वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे और शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में भरपूर प्यार रहेगा।

कन्या राशि : तरक्की का दिन साबित हो सकता है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे मन भी काफी प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। घरेलू विवाद बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर सुलझा लेंगे और साथ में घूमने भी जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है और अनुशासित होकर काम करने से फायदा होगा। लव लाइफ वाले अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं घुमाने ले जाएंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में आज भरपूर प्यार रहेगा।

तुला राशि : पारिवारिक और प्रफेशनल लाइफ के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी लेकिन घरेलू खर्च बढ़ सकता है। भाइयों के साथ प्रॉपर्टी खरीदने की बात करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा और व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। क्रोध पर काबू रखें, अन्यथा गृहस्थ जीवन में कलह की आशंका रहेगी।

वृश्चिक राशि : दिन शुभ रहने वाला है। आपका भाग्य साथ देगा, जिससे आपको काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम मित्रों की मदद से पूरे होने लगेंगे और भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता भी मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यकुशलता का लाभ आपको काम में मिलेगा और बॉस भी तारीफ करेंगे। इस राशि के लव लाइफ वालों को आज समझना होगा कि बातचीत से ही मामले को सुलझाया जा सकता है। गृहस्थ जीवन वाले जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है।

धनु राशि : दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे और इसका असर काम पर भी पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से परेशान हो सकते हैं, शब्दों को लेकर सावधान रहें। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनके लिए कोई तोहफा जरूर लें। व्यापार में लाभकारी दिन रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर ध्यान देना होगा और अपने बॉस से बहस बाजी ना करें।

मकर राशि : दिन अनुकूल रहेगा। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी, लेकिन बेवजह के खर्चों से परेशान भी हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए कामकाज को अधिक सावधानी से और समय पर निपटाना एक चुनौती से भरा होगा। धीरे-धीरे व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, जो शाम तक स्पष्ट हो जाएंगे।

कुंभ राशि : दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लव लाइफ में किसी दूसरे व्यक्ति का दखलअंदाजी परेशानी का सबब बन सकती है। आमदनी के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा और अच्छा धन लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। गृहस्थ जीवन वाले आज संभलकर रहें, जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा होने की आशंका है।

मीन राशि : दिन आज अच्छा रहेगा। सुबह से मूड भी अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव भी दूर होगा। लव लाइफ वाले काफी रोमांटिक नजर आएंगे और पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जाएंगे। गृहस्थ जीवन वाले रिश्ते में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी के चेहरे पर खुशी आएगी। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई करने में आसानी होगी और गुरुजनों की मदद से उन्हें अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सर्द मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में दिन कुछ कठिन रहेगा, इसलिए मेहनत करें लेकिन सोच समझकर और सही दिशा में करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़