DW Samachar – Header
BREAKING

डेढ़ माह के अंदर आइआइटी आइएसएम धनबाद में दूसरी हुई मौत, इलेक्ट्रानिक्स डिपार्टमेंट में जूनियर टेक्निशियन ने की आत्महत्या

डेढ़ माह के अंदर आइआइटी आइएसएम धनबाद में दूसरी मौत हुई है। सोमवार को इलेक्ट्रानिक्स डिपार्टमेंट में जूनियर टेक्निशियन के पद पर कार्यरत दीपक कुमार ने आत्महत्या कर ली। टाइप टू स्टाफ क्वार्टर में अपने बाथरूम के गीजर के पाइप में गमछे का फंदा बनाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने किचन में एलपीजी … Read more

Second-death-in-IIT-ISM-Dhanbad-within-a-month-Now-junior-technician-in-electronics-department-committed-suicide
Second death in IIT ISM Dhanbad within a month, Now junior technician in electronics department committed suicide
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

डेढ़ माह के अंदर आइआइटी आइएसएम धनबाद में दूसरी मौत हुई है। सोमवार को इलेक्ट्रानिक्स डिपार्टमेंट में जूनियर टेक्निशियन के पद पर कार्यरत दीपक कुमार ने आत्महत्या कर ली। टाइप टू स्टाफ क्वार्टर में अपने बाथरूम के गीजर के पाइप में गमछे का फंदा बनाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने किचन में एलपीजी सिलेंडर से खुद को जलाने का भी प्रयास किया, जिसमें उसका हाथ और चेहरा भी जल गया। इससे बात नहीं बनी तो फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर ली।

26 जनवरी को दीपक की शादी होने वाली थी, जिसके कार्ड बांटे जा रहे थाे। खुद दीपक ने भी आइएसएम परिसर में कईयों को कार्ड दिया था। सोमवार को दीपक के होने वाले ससुर भूली धनबाद के रहने वाले कृष्णा यादव अपने छोटे बेटे के साथ दीपक के सूट का नाप लेने स्टाफ क्वार्टर पहुंचे थे।

Digital Women Trust

दरवाजा नहीं खोला तो सिक्योरिटी को बुलाकर खिड़की तोड़ी

मृतक मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था। जब होने वाले ससुर वहां पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया तो सिक्योरिटी को बुलाया गया। इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर कुमार की उपस्थिति में खिड़की तोड़ी गई। अंदर का नजारा देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर बाथरूम में फंदे पर लटके दीपक का शव उतारा गया।

जांच में जुटी धनबाद थाने की पुलिस

बता दें कि मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है. सूचना मिलने पर आईआईटी-आईएसएम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटे हुए हैं. बता दें कि आईएसएम में आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है. हाल के दिनों में ही अम्बर हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी और दूसरी घटना रविवार को घटी, जिसमें जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत दीपक कुमार ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़