DW Samachar – Header
BREAKING

Cambodia: 10 killed, At Least 50 Feared Trapped in Cambodia hotel casino fire

कंबोडिया के होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे कंबोडिया के पोइपेट के एक होटल में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में लगभग 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में निकाला … Read more

Cambodia-10-killed-At-Least-50-Feared-Trapped-in-Cambodia-hotel-casino-fire

कंबोडिया के होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे

Cambodia: 10 killed, At Least 50 Feared Trapped in Cambodia hotel casino fire
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कंबोडिया के पोइपेट के एक होटल में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में लगभग 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है।

बताया जा रहा है कि होटल में आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग फंसे हैं और उन्हें रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं। यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होटल की बिल्डिंग को बड़ा नुकसान हुआ है और एक बड़ा हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया। वहीं दमकलकर्मियों का कहना है कि अब तक 70 फीसदी आग पर कब्जा पाया जा चुका है। हालांकि, इसे पूरी तरह बुझाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। होटल में फंसे 53 लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़