DW Samachar – Header
BREAKING

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भी पीसीबी ने दर्शकों के लिए एंट्री फ्री की, यह है वजह

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 26 दिसंबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ। मैच के पहले दिन मुश्किल से 100 दर्शक भी स्टेडियम नहीं पहुंचे थे।ऐसे में पीसीबी ने दूसरे टेस्ट मैच में अब फ्री टिकट बांटने का निर्णय लिया है। हालांकि इस घोषणा के बावजूद पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट में … Read more

PCB to allow free entry for second Test
PCB to allow free entry for second Test
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 26 दिसंबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ। मैच के पहले दिन मुश्किल से 100 दर्शक भी स्टेडियम नहीं पहुंचे थे।ऐसे में पीसीबी ने दूसरे टेस्ट मैच में अब फ्री टिकट बांटने का निर्णय लिया है। हालांकि इस घोषणा के बावजूद पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट में फैंस स्टेडियम में नदारद दिखे। न्यूजीलैंड की टीम करीब 20 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई है। इस लिहाज से भी पीसीबी उम्मीद कर रहा था कि दर्शक मैच देखने आएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच में भी दर्शन के लिए एंट्री फ्री कर दी है। दर्शकों को मुफ्त में मैच दिखाने का फैसला पीसीबी ने खुशी-खुशी नहीं लिया है, बल्कि इसके पीछे बहुत बड़ी मजबूरी है। दरअसल, पहला टेस्ट भी कराची में खेला जा रहा है और दूसरा टेस्ट भी इसी मैदान पर होना है। पीसीबी की परेशानी यह है कि मैच के दौरान दर्शक नहीं आ रहे हैं। 90% स्टेडियम खाली है। लिहाजा, किसी तरह से लोगों को स्टेडियम तक लाने की जुगाड़ की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़