DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar hooch tragedy toll rises to 39, Nitish says, ‘If someone consumes alcohol, they will die’

बिहार में शराब पर सियासी बवाल: नीतीश कुमार ने कहा- ‘जो शराब पिएगा वह मरेगा’, भाजपा मुख्यमंत्री के इस्तीफे के पीछे पड़ी बिहार में 2 दिनों से शराब को लेकर सियासी घमासान जारी है। ‌ बुधवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा और जेडीयू सरकार के बीच जबरदस्त तड़का भड़का हुई थी। गुरुवार … Read more

20221215_131928255798454011843149

बिहार में शराब पर सियासी बवाल: नीतीश कुमार ने कहा- ‘जो शराब पिएगा वह मरेगा’, भाजपा मुख्यमंत्री के इस्तीफे के पीछे पड़ी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में 2 दिनों से शराब को लेकर सियासी घमासान जारी है। ‌ बुधवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा और जेडीयू सरकार के बीच जबरदस्त तड़का भड़का हुई थी। गुरुवार को एक बार फिर भाजपा और जेडीयू के नेता शराब कांड को लेकर आमने-सामने हैं। बता दें कि बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। छपरा सदर अस्पताल में बुधवार रात 11 बजे के आसपास इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को घेर रही है और इस पर जवाब मांग रही है। बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफा भी मांग रही है। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि जहरीली शराब से देश भर में लोग मरते हैं। बिहार में शराबबंदी सफल है।

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही’। नीतीश कुमार ने आगे मीडिया से कहा कि कितनी बड़ी संख्या में लोगों ने आज शराब को पीना छोड़ दिया। महिलाओं ने क्या क्या कहा था कि जिनके पति पहले शराब पीते थे आज वो छोड़ चुके हैं बाहर से आते हैं तो सब्जी लेकर आते हैं। बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। बहुत लोगों ने इसको स्वीकार कर लिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कहा कि जो यह असली काम कर रहा है उसको पकड़ो। जो गरीब है और ऐसे ही कर दिया है तो उसको समझाना है। नीतीश कुमार ने कहा कि जब पिछली बार लोग नकली शराब पीने से मरे थे, तब किसी ने कहा कि इन लोगों को सरकार मुआवजा दे।

Digital Women Trust
Bihar hooch tragedy toll rises to 39, Nitish says, ‘If someone consumes alcohol, they will die’

लेकिन अगर कोई शराब पीता है, तो वह मर जाएगा। इसका उदाहरण हमारे सामने है। वही बिहार शराब कांड पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को भी बीजेपी ने इस मुद्दे पर विधानसभा में नीतीश सरकार को घेरा था। इस दौरान जहरीली शराब से मौत को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। वे बीजेपी पर आगबबूला होते नजर आए। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी पहले शराबबंदी के पक्ष में थे, अब क्या हो गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़