DW Samachar – Header
BREAKING

FIFA World Cup 2022: France Set up finals against Argentina, beat Morocco 2-0 in Semi-final

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल, सेमीफाइनल में हारकर मोरक्को का सफर हुआ खत्म खाड़ी के देश कतर में एक महीने से आयोजित फीफा वर्ल्ड कप का अंतिम दौर आ पहुंचा है। रविवार 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार देर … Read more

FIFA World Cup 2022: France Set up finals against Argentina, beat Morocco 2-0 in Semi-final

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल, सेमीफाइनल में हारकर मोरक्को का सफर हुआ खत्म

FIFA World Cup 2022: France Set up finals against Argentina, beat Morocco 2-0 in Semi-final
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

खाड़ी के देश कतर में एक महीने से आयोजित फीफा वर्ल्ड कप का अंतिम दौर आ पहुंचा है। रविवार 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार देर रात हुए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हरा दिया है । जीत के साथ फ्रांस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गया। टीम ने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को का वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया। कतर के अल बयात स्टेडियम में फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही मोरक्को का ऐतिहासिक सफर समाप्त हो गया।

फ्रांस की ओर से 5वें मिनट में थियो हर्नांडेज और 79वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी ने गोल दागे। मोरक्को एक भी गोल नहीं स्कोर कर सका। पहले हाफ में फ्रांस ने गेम को डोमिनेट किया। उसने 9 शॉट गोल की तरफ मारे, जबकि मोरक्को 5 ही मार सका। इनमें से फ्रांस ने एक पर गोल भी किया। फ्रांस ने काउंटर अटैक कर के गोल करने का प्रयास किया। फ्रांस ने फर्स्ट हाफ में 7 फाउल किए और मोरक्को ने 3 फाउल किए। मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनने से चूक गया। फ्रांस 1998 में ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाला पहला डिफेंडिंग चैंपियन बन गया। अब फ्रांस जब 18 दिसंबर को कतर के लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगा । फ्रांस ने पिछले 7 विश्व कप में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इस दौरान कोई भी अन्य देश दो बार से ज्यादा फाइनल में जगह नहीं बना पाया है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़