दिल्ली के द्वारिका में छात्रा पर युवक ने फेका तेजाब, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली के द्वारका इलाके में आज दिनदहाड़े एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। एक युवक ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया।
फिल्हाल पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।
पुलिस के द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, द्वारिका के पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया। घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। बच्ची का इलाज चल रहा है।
वहीं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी बात कही है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












