DW Samachar – Header
BREAKING

नीतीश कुमार ने कहा- वे सीएम पद के दावेदार नहीं होंगे, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव

In Nitish Kumar's Latest Comments On Tejashwi Yadav, Many See A Hint
In Nitish Kumar's Latest Comments On Tejashwi Yadav, Many See A Hint
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से दोहराया कि वह अगले चुनाव में सीएम पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। पटना में सोमवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक में नीतीश ने कहा- 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मेरा लक्ष्य 2024 लोकसभा में भाजपा के हराना है। मैं सीएम या पीएम पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहता।मंगलवार को महागठबंधन के सभी दलों के विधायकों और विधान पार्षदों की हुई बैठक में सीएम नीतीश कुमार का यह कहना कि तेजस्वी को आगे बढ़ाना है यह कोई पहली बार नहीं है। सोमवार को उन्होंने नालंदा में भी यह बात कही थी और इसके पहले भी वह पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कह चुके हैं। इसके अवाला वह लगातार विपक्षी दल को एकजुट करने की बात कह रहे हैं। इसी दौरान एक बार फिर सीएम ने मंगलवार को महागठबंधन के सभी दलों की बैठक में यह बयान दिया कि तेजस्वी को आगे बढ़ाना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़