DW Samachar – Header
BREAKING

पहले उंगली पकड़कर मेरे से ही सीखी राजनीति और अब देश के लिए घातक बन गए हैं पीएम मोदी- शरद पवार

शरद पवार, एनसीपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र की राजनीति में कुनबा बहुत बड़ा। एक समय था जब शरद पवार की देश भर में तूती बोलती थी, लेकिन आज उनका शरीर साथ न देना या फिर कहे राजनीति महत्वकांक्षा कम हो जाने के कारण आज महाराष्ट्र तक रह गए हैं। लेकिन शरद पवार ने एक ऐसा … Read more

Sharad Pawar Said This On PM's Modi Entered Politics With His Guidance
Sharad Pawar Said This On PM's Modi Entered Politics With His Guidance
Sharad Pawar Said This On PM’s Modi Entered Politics With His Guidance
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

शरद पवार, एनसीपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र की राजनीति में कुनबा बहुत बड़ा। एक समय था जब शरद पवार की देश भर में तूती बोलती थी, लेकिन आज उनका शरीर साथ न देना या फिर कहे राजनीति महत्वकांक्षा कम हो जाने के कारण आज महाराष्ट्र तक रह गए हैं। लेकिन शरद पवार ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे भाजपा में खौलबलाहट स्वभाविक है। शरद पवार के निशाने पर थे इस बार पीएम नरेन्द्र मोदी।

शरद पवार ने कहा कि उनको यह पता नहीं था कि उनकी उंगली पकड़ने वाला व्यक्ति देश के लिए इस तरह घातक होगा। विधायकों की समीक्षा के दौरान शरद पवार ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों के इस सवाल पर कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बारामती में कहा था कि वे शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीती में आगे बढ़े थे, पवार ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं था कि उनकी उंगली पकड़ने वाला देश पर इस तरह भारी पड़ेगा। पवार ने कहा कि वे अपने राज्य के दौरे की शुरुआत ठाणे से करेंगे क्योंकि शरद पवार की नज़र में पुणे के बाद महाराष्ट्र का अगर कोई महत्वपूर्ण जिला है तो वह ठाणे है।

Digital Women Trust

शरद पवार से जब प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब इस उम्र में कोई इच्छा नहीं बची और देश के इतने बड़े पद की जिम्मेदारी पर वैसे भी एक ऊर्जावान व्यक्ति बैठे वह देश के लिए ज्यादा बेहतर है।उन्होने कहा कि मोरारजी देसाई 81 की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन अभी मेरी उम्र 82 साल है।

शरद पवार पीएम नरेन्द्र मोदी से खासे नराज दिखें उन्होंने कहा कि दिल्ली के लालकिले से खड़ा होकर प्रधानमंत्री महिला सम्मान की बात करते हैं और गुजरात में गैंगरेप करने वालों को बाइज्जत बरी कर दिया जाता है। शरद पवार ने इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे निवासी होने पर शरद पवार ने कहा कि पहले ठाणे की पहचान अच्छे और संस्कारी नेता देने के रूप में रही है। प्रभाकर हेगडे, विमल रांगणेकर का नाम लेकर इसकी पुष्टी भी की लेकिन उनमें एकनाथ शिंदे का नाम न होने पर कई सारे सवाल खड़े हो गए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़