DW Samachar – Header
BREAKING

Vice Presidential Election 2022: देश में उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के पक्ष में दिख रहे हैं आंकड़े

देश में राष्ट्रपति के परिणाम के बाद अब आज उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त होने वाला है जिसके बाद देश को नए उपराष्ट्रपति मिलेंगे। संसद के दोनों सदनों के सदस्य आज शनिवार को देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस पद के लिए … Read more

Vice-President-Election
Vice presidential polls: Numbers stacked in favour of NDA’s Jagdeep Dhankhar
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में राष्ट्रपति के परिणाम के बाद अब आज उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त होने वाला है जिसके बाद देश को नए उपराष्ट्रपति मिलेंगे। संसद के दोनों सदनों के सदस्य आज शनिवार को देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला होने वाला है। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना महज औपचारिकता माना जा रहा है।

कौन हैं जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा:
दोनों उम्मीदवारों की बात करें तो 71वर्षीय धनखड़ भाजपा नेता रहे हैं और राजस्थान के जाट समुदाय से आते हैं। उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से पहले तक वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। वहीं, विपक्ष की उम्मीदवार 80 वर्षीय मार्गरेट अल्वा कर्नाटक से आती हैं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही हैं।
संसद में वोटों के समीकरण की बात करें तो दोनों सदनों में कुल मिलाकर 788 सदस्य हैं। राज्यसभा में अभी 8 सीटें खाली हैं। हर सदस्य के वोट का मूल्य एक है। यानी 780 वोट में से जिसे भी 391 वोट मिलेंगे वो जीतेगा। लोकसभा में भाजपा के पास 303 सदस्य हैं, जबकि राज्यसभा में उसके सदस्यों की संख्या 91 है। इसका अर्थ है कि भाजपा बिना किसी अन्य दल की मदद के अपने उम्मीदवार को जिताने में सक्षम है। इसमें मनोनीत सदस्य भी वोट डालते हैं।

Digital Women Trust

अल्वा के पक्ष में हैं कौन और पड़ सकते हैं कितने वोट?
विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस, एनसीपी, वामदल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, टीआरएस, झामुमो का समर्थन मिला हुआ है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने भी अल्वा का समर्थन किया है। शिवसेना सांसद संजय राउत अल्वा की नामांकन प्रक्रिया में भी शामिल हुए थे। लेकिन शिवसेना के ज्यादातर लोग एनडीए के समर्थन में उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोट देने वाले हैं। वहीं अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, अल्वा को कांग्रेस के 84, डीएमके के 34, एनसीपी के नौ, आरजेडी के छह, समाजवादी पार्टी के छह, टीआरएस के 16, आम आदमी पार्टी के 10, झामुमो के तीन सदस्यों के वोट मिल सकते हैं। इस तरह से अल्वा के पक्ष में 168 वोट मिल सकते हैं।

जगदीप धनखड़ के पक्ष में कौन-कौन है ?
उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की बात करें तो उन्हें राजग के अलावा बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, तेलुगु देशम पार्टी और बसपा ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। इससे उनके वोटों की संख्या 65 फीसदी के पार जा सकती है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उपराष्ट्रपति के पद पर धनखड़ ही विराजमान होंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़