
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन ले जाने वालों की खैर नहीं होने वाली है। उन्हें वाहन से तो हाथ धोना ही पड़ेगा हीं साथ ही साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
दरअसल में एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों दोपहिया वाहनों से हुए सड़क हादसों के होने पर पुलिस ने सतर्कता बरतने के लिए बड़े कदम उठाए हैं जिसके बाद अब अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों से चलेंगे तो वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।
बता दें कि हाल हीं में 28 जुलाई को मसूरी के दीनानाथपुर पूठी निवासी एक महिला, किशोरी और बच्ची दोपहिया वाहन से जाते समय रास्ता भटकने के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और वापस लौटने पर हादसे का शिकार हो गए। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं इससे पहले कांवड़ यात्रा में कई सड़क हादसों में कांवड़ियों की मौत हुई थी। 26 जुलाई को दोपहिया वाहन से बचाने के कारण ओमनी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए थे।
कहां से जाएंगे दोपहर तीन पहिया वाहन:
एसएसपी ने बताया कि अधिकांश दोपहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के एंट्री प्वाइंट के साथ गाजियाबाद में यूपी गेट, एबीईएस कॉलेज के सामने, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सामने और भोजपुर टोल प्लाजा से चढ़ते हैं। इन वाहनों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस से समन्वय बनाकर एनएच-9 के रास्ते भेजा जाएगा। साथ ही गाजियाबाद की सीमा से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोकने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को तैनात किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












