DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand: Women allowed free travel in UTC buses on Raksha Bandhan

Uttarakhand: Women allowed free travel in UTC buses on Raksha Bandhan
Uttarakhand: Women allowed free travel in UTC buses on Raksha Bandhan

सीएम धामी ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का दिया तोहफा

Uttarakhand: Women allowed free travel in UTC buses on Raksha Bandhan
Uttarakhand: Women allowed free travel in UTC buses on Raksha Bandhan
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। ‌ सीएम धामी के आदेश पर गुरुवार को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ‌ बता दें कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी फ्री में यात्रा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किए गए हैं। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में 2 दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन का महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने निशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त गुरुवार को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को सफर करने पर किराया नहीं देना होगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। फ्री सफर का लाभ केवल राजस्थान की सीमा में ही मिलेगा।‌ एसी और वॉल्वो बसों में यात्रा के लिए चार्ज देना पड़ेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़