
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कर्नाटक के बगलकोट के केरूर में कल बुधवार शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान तीन लोगों के घायल होने की खबर है। तो वहीं यहाँ के मौजुदा हालात पर काबू करने के लिए शुक्रवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है।
बताया गया है कि दो गुटों के बीच बहस के बाद हिंसा शुरू हो गई। विभिन्न समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आगजनी भी की गई। केरूर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की गई है।
बता दें कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना के तुरंत बाद, बदमाशों का एक समूह बाजार में घुस गया गाड़ियों में आग लगा दी। बताया गया है कि महिलाओं की छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर कहासुनी बवाल में बदल गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












