DW Samachar – Header
BREAKING

Highland Park Mass Shooting: अमेरिका में फिर से सामने आई गोलीबारी की घटना, पिछले 7 महीनों में अब तक हुई 15 सामूहिक हत्याकांड

अमेरिकी के शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत और 57 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। दहशत के कारण परेड देखने आए लोग सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। ताजा जानकारी के मुताबिक, … Read more

Highland Park Mass Shooting
Highland Park Mass Shooting
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिकी के शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत और 57 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। दहशत के कारण परेड देखने आए लोग सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। ताजा जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर एक युवा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फिल्हाल अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के मुताबिक, परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून में तरबतर कई लाशें देखी हैं। शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया।

Digital Women Trust

बता दें कि अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और हत्याकांड के आंकड़े तैयार करने वाली संस्था ‘द गन वॉयलेंस आर्काइव’ के मुताबिक, 2022 में अब तक 309 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, चौंकाने वाली बात यह है कि इन सामूहिक हत्याकांडों में 0 से 11 साल के 179 बच्चों और 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हो चुकी है। ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।
इसके अलावा द गन वॉयलेंस आर्काइव के मुताबिक, 2022 में जनवरी से जुलाई तक 15 सामूहिक हत्याकांड हो चुके हैं। वहीं 2013 से 2022 से हुए बड़े सामूहिक नरसंहार में अब तक 322 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौतें एक अक्तूबर 2017 में लॉस वेगास में हुए हत्याकांड में हुई थीं। यहां गोलीबारी में 59 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2022 का अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड टेक्सास में हुआ था। यहां एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें करीब 19 मासूम शामिल थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़