DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत, दिल्ली सरकार विधायक और मंत्रियों के वेतन बढ़ाने समेत कई अन्य मुद्दों पर कर सकती है विशेष चर्चा

दिल्ली में विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत आज से होने वाला है।विधानसभा सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय इस मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी की सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव विधानसभा के पटल पर रखेगी। इस दौरान आप सरकार विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए एक विधेयक भी पेश करेगी। विधानसभा … Read more

delhi-vidhan
Delhi Assembly’s two-day Monsoon session from today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली में विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत आज से होने वाला है।विधानसभा सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय इस मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी की सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव विधानसभा के पटल पर रखेगी। इस दौरान आप सरकार विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए एक विधेयक भी पेश करेगी। विधानसभा से विधेयक मंजूर होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके लागू होते ही दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों का वेतन बढ़ जाएगा। विधानसभा के मानसून सत्र के कामकाज की सूची के अनुसार आप सरकार के कानून, न्याय एवं कानूनी मामलों के मंत्री कैलाश गहलोत मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा मुख्य सचेतक के वेतन में बढ़ोतरी का विधेयक पेश करेंगे। फिल्हाल दिल्ली में एक विधायक को वर्तमान में वेतन और भत्ते के रूप में प्रति माह 54,000 रुपये हैं, जिसे बढ़ा कर 90,000 रुपये किया जाएगा।
इसके अलावा दिल्ली सरकार तीनों सशस्त्र बलों में जवानों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर सर लाई गई अग्निपथ योजना पर चर्चा का सकती है और इसके खिलाफ प्रस्ताव ला सकती है।

वहीं दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विधानसभा बुलेटिन के अनुसार सभी विधायकों को सत्र में शामिल होने से पहले कोविड टीके की दोनों डोज लगवाने का प्रमाणपत्र दिखाना होगा या कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 48 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़