DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली की उमस से लोग परेशान लेकिन मानसून ने पूरे देश को भिगोया

दिल्ली में रविवार को अचानकर बारिश होने से दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिलशाद गार्डन, दिलशाद कॉलोनी और मंडी हाउस लुटियन जोन सहित अन्य इलाकों में बारिश आज बारिश हुई है। साथ ही सड़कों पर अधिक जलभराव होने से ट्रैफिक जाम भी लग गया। इससे पहले भी 30 जून को दिन … Read more

bharat-2395926_1920
Monsoon arrives in India
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली में रविवार को अचानकर बारिश होने से दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिलशाद गार्डन, दिलशाद कॉलोनी और मंडी हाउस लुटियन जोन सहित अन्य इलाकों में बारिश आज बारिश हुई है। साथ ही सड़कों पर अधिक जलभराव होने से ट्रैफिक जाम भी लग गया। इससे पहले भी 30 जून को दिन भर झमाझम बारिश हुई थी। लेकिन उसके बाद जिस तरह से मौसम ने करवट ली और उमश ने लोगों को पेरशान किया था, उससे आज की बारिश होने से लोगों को आराम जरुर मिलेगा।


मौसम विभाग ने घोषणा भी किया था कि 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिसके बाद आज बारिश होने की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सात जुलाई तक प्रतिदिन बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छह और 7 जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है।

29 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दिया था जो धीरे-धीरे समान्यत पूरे भारत में 8 जून तक कवर करता है। लेकिन इस साल थोड़ी देरी हुई है। मॉनसून के कोर जोन में खेती पर निर्भर राज्य शामिल हैं। उनमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिसा जैसे राज्य आते हैं। यह खेती के लिए पूरी तरह बारिश पर निर्भर है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अब तक 37 प्रतिशत, उड़िसा में 34 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 25 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 25 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत बारिश कम हुई है। हालांकि राजस्थान में 33 प्रतिशत अधिक बारिश भी दर्ज हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़