
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड को संगीत के क्षेत्र में आज बड़ी क्षति हुई। जन जन के युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ से देहरादून लौटते समय आज एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल जी के सड़क हादसे में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन उत्तराखण्ड संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












