DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: Singer Gunjan Dangwal dies in car accident in Chandigarh

Uttarakhand Singer Gunjan Dangwal dies in car accident in Chandigarh

उत्तराखंड के युवा गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल के हादसे में निधन से शोक की लहर

Uttarakhand: Singer Gunjan Dangwal dies in car accident in Chandigarh
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड को संगीत के क्षेत्र में आज बड़ी क्षति हुई। जन जन के युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। ‌ गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ से देहरादून लौटते समय आज एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह शुक्रवार रात को कार से चंडीगढ़ गए थे। वह देहरादून से चंडीगढ़ आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके माता-पिता देहरादून से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक उनके वापस दून पहुंचने की संभावना है। उनके साथ काम कर चुके एक अन्य संगीतकार रिद्मिस्ट ए प्लस स्टुडिया के रणजीत सिंह ने बताया कि गुंजन बेहद प्रतिभाशाली संगीतकार थे। कुछ साल पूर्व लगभग इन्ही दिनों बेहद लोकप्रिय युवा गायक पप्पू कार्की की भी सड़क दुर्घटना में दुखद मौत के बाद उत्तराखंडी गीत संगीत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर गुंजन के आकस्मिक निधन पर शोक संदेशों की भरमार होने लगी है। अनेकों लोग इस आकस्मिक घटना पर स्तब्ध हैं। मूल रूप से अखोड़ी गांव जाखणीधार टिहरी निवासी गुंजन का परिवार इन दिनों देहरादून के केदारपुरम में रहता है। 26 वर्षीय गुंजन ने देहरादून में ही अपना स्टूडियो खोला था। कम समय में उन्होंने संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल पाया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News