DW Samachar – Header
BREAKING

सीएम धामी के लिए चंपावत से सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को मिला बड़ा पद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। मुख्यमंत्री धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे, … Read more

kailash gahtori new president forest department
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। मुख्यमंत्री धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे, इसके बावजूद भाजपा हाईकमान ने धामी को राज्य की कमान सौंप दी थी। अब सीएम धामी के लिए 6 महीने के अंदर विधायक बनने की चुनौती थी । ऐसे में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। उसके बाद सीएम धामी ने चंपावत से चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। धामी ने कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक वोटों से हराया। कैलाश गहतोड़ी को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि गहतोड़ी को कोई विशेष पद दिया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़