
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 13 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज ईडी के सामने पेश होना है। जिसको लेकर पुलिस को आशंका है कि कही प्रदर्शन हो सकते हैं तो कही जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कुछ रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोपहर 12 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की तरफ से ना जाया जाए क्योंकि ये रोड पूरी तरह बंद रहेंगे।
Kindly avoid Gol Methi junction, Tughlak Road Junction, Claridges Junction, Q-point Junction, Sunehri Masjid Junction, Maulana Azad Road Junction & Man Singh Road Junction between 0700 hrs & 1200 hrs. Due to special arrangements there will be heavy traffic movement on these roads
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 12, 2022
Kindly avoid Motilal Nehru Marg, Akbar Road, Janpath & Man Singh Road between 0700 hrs & 1200 hrs. Due to special arrangements traffic movement will not be possible on these roads.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 12, 2022
दरअसल कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके सांसद, कार्यसमिति के सदस्य और प्रमुख नेता भी ईडी दफ्तर तक जाएंगे जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। आज नेशनल हेराल्ड केस के मामले में राहुल गांधी को पेश होना है। । इसको लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है. नारेबाजी कर रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर नहीं जाएं। कहा गया है कि भारी पुलिस व्यवस्था की वजह से वहां से जाना मुमकिन नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने ऐसे किसी प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
Due to special traffic arrangements inwards movement of buses will be restricted in New Delhi beyond Gol Dak Khana Junction, Patel Chowk, Windsor Place, Teen Murti Chowk, Prithviraj Road.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 12, 2022
नेशनल हेराल्ड केस जिसमें साल 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने गलत तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड (वाईआईएल) के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया है। याचिका के मुताबिक यह सब कुछ दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस की 2000 करोड़ रुपये की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया। साजिश के तहत यंग इंडियन लिमिटेड को टीजेएल की संपत्ति का अधिकार दिया गया है।


हालांकि इसमें 19 दिसम्बर 2015 में सोनिया गांधी और रशुल गांधी को कोर्ट की तरफ से जमानत मिल गई थी। 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले को रद्द करने से इनकार करते हुए सभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस और सुमन दुबे को कोर्ट में पेश होने से छूट दे दी थी। अब यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है जिसके बाद सोनिया गांधी को भी ईडी के सामने पेश होना था लेकिन उनकी तबियत बिगड़ जाने के कारण वे सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












