DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सेक्स रैकेट की सूचना पर जहानाबाद के 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में

Jehanabad News: सेक्स रैकेट की सूचना पर जहानाबाद के 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में
InShot_20261104_200607820

एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सदर डीएसपी अनिकेत दुबे के नेतृत्व में चला अभियान; कई होटलों में हुई जांच, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी

जहानाबाद। शहर में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर बुधवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग होटलों से कुल 25 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी को नगर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Digital Women Trust

छापेमारी अभियान का नेतृत्व सदर डीएसपी अनिकेत दुबे ने किया। उनके साथ नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस टीम ने सबसे पहले मुरलीधर रेस्ट हाउस में छापेमारी की, जहां से एक जोड़े को हिरासत में लिया गया। इसके बाद मातारा होटल में कार्रवाई के दौरान छह जोड़े मिले। वहीं, शांति होटल और राजा राम होटल से एक-एक जोड़े को हिरासत में लिया गया। प्लस इन होटल में भी पुलिस ने एक जोड़े को पकड़ा। इसके अलावा नीलकमल होटल सहित शहर के अन्य होटलों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और शहर में इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। अचानक कई होटलों में पुलिस की टीम पहुंचने से अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने होटलों के रजिस्टर, कमरों और वहां ठहरे लोगों से संबंधित जानकारी की भी जांच की।

कार्रवाई के बाद सदर डीएसपी अनिकेत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शहर के कुछ होटलों में देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर एक साथ कई होटलों में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान कुल 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी नाबालिग की संलिप्तता या उससे संबंधित कोई मामला सामने आता है तो संबंधित होटल संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होटलों में अनियमितता और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Jehanabad News: Raids conducted at over 7 hotels in Jehanabad following reports of a sex racket; 25 people taken into custody.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़