DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ड्यूटी से लौट रहे नगर परिषद पर्यवेक्षक के साथ मारपीट, सिर पर कट्टा की बट से किया वार

Jehanabad News: ड्यूटी से लौट रहे नगर परिषद पर्यवेक्षक के साथ मारपीट, सिर पर कट्टा की बट से किया वार
InShot_20260908_092801718

जहानाबाद। परसबिगहा थाना क्षेत्र के करौता गांव के समीप मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने नगर परिषद में पदस्थापित पर्यवेक्षक अमित कुमार के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अमित कुमार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के निवासी बताए जाते हैं। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Digital Women Trust

घायल अमित कुमार के अनुसार, वह प्रतिदिन की तरह जहानाबाद नगर परिषद में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव नेवारी लौट रहे थे। इसी दौरान करौता गांव के समीप बबलू कुमार के भाई समेत तीन-चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। अमित कुमार का आरोप है कि आरोपितों के हाथ में कट्टा था और उन्होंने कट्टा की बट से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सभी लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस संबंध में परसबिगहा थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को मिली है। हालांकि, फिलहाल इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Municipal Council supervisor assaulted while returning from duty; struck on the head with the butt of a country-made pistol.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़